April 29, 2026 |

टिमरनी में लगा आयुष्मान भवः स्वास्थ्य मेला

1016 का हुआ उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

Hriday Bhoomi 24

हरदा। सीएमएचओ डाॅ. एचपी पटेल के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में आयुष्मान भवः स्वास्थ्य मेला लगाकर 1016 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान मुख्यअतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती रजनी कलम, नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि सुनील दुबे, डॉ राजेन्द्र शर्मा, पार्षदगण, एसडीओ राजस्व एसके बड़ौले उपस्थित थे। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके चौरे ने बताया कि यहां श्री अरविन्दो मेडिकल कॉलेज इन्दौर के विशेषज्ञ चिकित्सको एवं जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दी।

मेले में आयुष चिकित्सा विभाग ने भी सेवाएं दी। शिविर में द्विव्यांगजनों के प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड, आभा हेल्थ आईडी बनी। यहां ब्लड प्रेशर, शुगर, हिमोग्लोबिन, रक्त जांच की। गर्भवती माताओं एवं अन्य महिलाओं की जांच इन्दौर की महिला विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की। मंच संचालन आशीष साकल्ले ने किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक दिनेश चौहान, जिला मीडिया अधिकारी आई तिग्गा, जिला एमएण्डईओ मनीष सकरगाय, ऐपीडेमॉलाजिस्ट डॉ.रश्मि, श्रीमति दीपिका सोनी  उपस्थित थे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights