
हरदा। जिले में महाड़ संस्था मजदूर सशक्तिकरण अभियान चलाकर गांवों में ई-श्रम काॅर्ड, आयुष्मान काॅर्ड, संबल, मनरेगा, लाड़ली बहना और लाड़ली बहना आवास योजना के आवेदन करने में मदद कर रही है। इसके अलावा मजदूरों की समग्र आईडी में सुधार, आधार काॅर्ड अपडेट, वोटर आईडी, डीबीटी और खाते में केवाईसी कराने जागरूक कर रही है।
संस्था ने विभिन्न योजनाओं के 65 हजार 279 आवेदन जमा कराए। इसमें 39 हजार 399 को लाभ मिला है। महाड़ संस्था गत दो साल से जिले में मज़दूर हेल्प लाइन, महिला हेल्प लाइन संचालित कर सार्वजनिक स्थलों आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत में प्रमोशन भी कर रही है।
*बकाया मजदूरी दिलाई*
पिछले दिनों ग्राम कचनार के बोरबेल मशीन पर तेलंगाना में कार्यरत दो मजदूरों को ठेकेदार ने बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया था। इन मजदूरों ने मजदूर हेल्पलाइन पर संपर्क कर बताया तो प्रशासन की मदद से उन्हें मजदूरी दिलाई गई।
