
हरदा। स्थानीय सिविल लाईन थानांतर्गत ग्राम मसनगगांव में पेट्रोल पम्प के समीप बाईक से गिरकर 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। यह सूचना राज्यस्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को मिलने पर कंट्रोल रूम ने तत्काल हरदा जिले के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया। डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बाईक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़ आर वी वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय हरदा मे भर्ती करवाया। जहाँ घायल बुजुर्ग का उपचार किया जा रहा है।