
हरदा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बालक वर्ग की टीम हेतु खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। यह ट्रायल 22अक्टूबर 2023 को स्थानीय नेहरू स्टेडियम हरदा में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा। यह जानकारी एसोसिएशन के मानसेवी सचिव हेमंत गोस्वामी ने दी। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल में जो भी खिलाड़ी भाग लेना चाहते हैं। वह अपना जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लेकर आएं। इसमें उनका जन्म 1 सितंबर 2008 के बाद होना आवश्यक है। इसमेंं योग्य खिलाड़ी पाए जाने पर वह केम्प चयन हेतु पात्र होगा। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में से जिले की टीम तैयार की जााएगी। यह टीम आगामी दिनों होने वाली संभागस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।