चुनाव : पर्चा जमा कराने के लिए मिलेंगे 5 दिन
आयोग द्वारा निर्धारित शैड्यूल से प्रत्याशियों को परेशानी
प्रदीप शर्मा सीनियर जर्नलिस्ट हरदा

दुनिया भर के दार्शनिकों ने खासकर अब्राहम लिंकन ने “प्रजातंत्र को जनता का, जनता के लिए जनता द्वारा (Democracy is Government Of the people, For the people and By the people) शासन माना है।” इस मान से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र ‘भारत’ में चुनाव आयोग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। देश में सबसे बड़े महायज्ञ चुनाव और मतदान को सफल बनाने में भारतीय चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका निभाता आया है। इस कारण आज इसे पूरे विश्व में सम्मान से देखा जाता है।
बहरहाल मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर होने जा रहे 2023 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचन विभाग द्वारा जो नामांकन प्रपत्र जमा करने हेतु जो टाईम शैड्यूल जारी किया गया है। उसमें कहने के लिए तो प्रत्याशियों को अपने पर्चे जमा करने हेतु पूरे दस दिनों का समय दिया गया है। मगर इसमें पांच दिन शासकीय अवकाश के लिए घोषित होने से इन दिनों में पर्चे नहीं लिए जाएंगे। इस कारण किसी-किसी दिन अधिक नामांकन पर्चे आने की दशा में कुछ प्रत्याशी शायद पर्चे जमा करने में परेशान होंगे। या फिर अधिक भीड़ होने से वे पर्चा जमा करने से वंचित रहें।
जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक ये पर्चे जमा किए जाने हैं। मगर 21 और 22 को शनिवार-इतवार तथा 24अक्टूबर मंगलवार को दशहरा होने से शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा। इसी प्रकार 28 और 29 अक्टूबर को फिर शनिवार-इतवार आने से कार्यालयों में अवकाश रहेगा। इस मान से प्रत्याशियों को 23 अक्टूबर सोमवार, 25 अक्टूबर बुधवार, 26 अक्टूबर गुरूवार, 25 अक्टूबर शुक्रवार तथा 30 अक्टूबर सोमवार के मात्र पांच दिन ही पर्चे जमा करने के लिए मिलेंगे। इस कारण किसी-किसी दिन अधिक नामांकन पर्चे आने की दशा में कुछ प्रत्याशी शायद पर्चे जमा करने में परेशान होंगे। या फिर अधिक भीड़ होने से वे पर्चा जमा करने से वंचित रहें।