June 10, 2026 |

एकलव्य विद्यालय रहटगांव में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

8 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिये विद्यार्थियों से आवेदन 6 दिसम्बर से 8 जनवरी तक आमंत्रित किये गये है। परीक्षा के प्रवेश पत्र 29 जनवरी से परीक्षा तिथि 11 फरवरी तक डाउनलोड किये जा सकते है। उन्होने बताया कि विद्यालय में प्रवेश के लिये लिखित परीक्षा 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिये वर्ष 2023-24 में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी ही पात्र होंगे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.