May 1, 2026 |

बिन मांगे विधायक अभिजीत शाह को मिले दो सुरक्षा गार्ड

सुरक्षा हेतु हर समय साथ रहेंगे।

Hriday Bhoomi 24

हरदा। विधानसभा सभा चुनाव 2023 में निर्वाचित हुए टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत शाह को शासन की ओर से दो सुरक्षा गार्ड मिले हैं। ये उनकी सुरक्षा हेतु हर समय साथ रहेंगे। 

  1. विधायक अभिजीत शाह को उनके ग्रहग्राम खूदिया में जैसे ही इन गार्डों के आने की उन्हें जानकारी लगी तो वे एकिएक चकित हो गए। हृदयभूमि से उन्होंने कहा कि मैं तो टिमरनी की जनता का नेता हूं। मुझे यहां कोई सुरक्षा की क्या आवश्यकता है। मेरा हर आमजन के बीच संपर्क करने में मुझे कभी भी कोई खतरा नहीं है।
  2. बहरहाल उनके अभिन्न साथी व समर्थक नहाली के नागु पटेल का कहना था कि मकड़ाई के युवराज अभिजीत शाह अब जनता के नेता हैं। मगर उन्होंने जुझारू तेवर दिखाकर भाजपा से यह सीट हथियाई है। इसलिए भाजपा के राज में उन पर खतरे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। उन्हें यह सुरक्षा कवच मिलने से जनसंपर्क में भी कोई समस्या नहीं होगी। वे पहले की तरह सबको सुलभ रहेंगे।
  3. बताना जरूरी है कि अभिजीत शाह ने बीते दिनों भाजपा के राज में जिस तरह संघर्ष कर जनहित में बड़ी कंपनियों और धनकुबेरों के विरुद्ध जंग लड़ी है/ उससे अब चुनाव बाद किसी खतरे से इन्कार नहीं किया जा सकता। इस लिहाज से शासन के नियमानुसार विधायकों को दी जाने वाली सुरक्षा अभिजीत शाह के लिए अधिक आवश्यक है। ताकि वे बेफिक्र होकर अपना कार्य कर सकें। 

Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights