May 14, 2026 |

#महिला सशक्त वाहिनी की छात्राओं को दिया फिजिकल प्रशिक्षण

#महिला सशक्त वाहिनी की छात्राओं को दिया फिजिकल प्रशिक्षण

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला सशक्त वाहिनी कक्षा का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कुल 72 बालिकाओं ने अपना पंजीयन कराया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को फिजिकल कक्षा का आयोजन होमगार्ड विभाग के शैलेंद्र सिंह राजपूत, एसडीईआरएफ सैनिक के सहयोग से नेहरू स्टेडियम हरदा में किया गया। जिसमें छात्राओं को गोला फेक, दौड़ आदि की तैयारी कराई गई।
उल्लेेखनीय है कि महिला सशक्तवाहिनी की कक्षा सोमवार से शुक्रवार तक कार्यालय बाल कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड बाल गृह भवन महिला एवं बाल विकास हरदा में संचालित है, जिसमें लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाती है एवं निःशुल्क प्रशिक्षण सामग्री अंक गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान तथा अन्य पुस्तकें एवं स्टेशनरी आदि उपलब्ध कराई जाती हैं ताकि निर्धन परिवार की बालिकाएं भी आसानी से पढ़ाई कर सके।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.