
प्रदीप शर्मा हरदा।
“मैं गरीब किसान का बेटा रामू टेकाम आज आपसे अपने वोट का आशीर्वाद मांगने आया हूं। मेरा वादा है कि आपके सुख-दुख की हर लड़ाई में आप मुझे अपने साथ देखेंगे।”
स्थानीय घंटाघर चौक पर यह मार्मिक अपील करते हुए टेकाम ने साफ कहा कि पूर्व सांसद दुर्गादास जी उईके स्वयं यह स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने 5 सालों में कुछ नहीं किया। मैं आपसे वादा करता हूं कि आने वाली सांसद निधि से ही मैं वह सारे काम कराऊंगा जो दैनिक जीवन में समस्या बनते हैं। हम गली मोहल्ले में नाली, सड़क जैसे छोटे काम करा सकते हैं। मगर सांसद जी ने अपने कोष अपनी निधि का एक पैसा अपने संसदीय क्षेत्र में खर्च नहीं किया।
– ज्ञात रहे कि रामू टेकाम कांग्रेस की युवा लाॅबी के खांटी नेताओं में शुमार हैं। गत चुनाव में भी मोदी लहर के बीच उन्होंने बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा सीट पर साढ़े चार लाख से अधिक मत प्राप्त किए थे। इस बार भी टेकाम अपना किला लड़ा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में बैतूल-हरदा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम ने इमोशल कार्ड चलकर जनता के बीच अपना मार्मिक संदेश दिया है।
