April 25, 2026 |

15 जून तक एक माह चलेगा खेल प्रशिक्षण शिविर

पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों की समीक्षा

Hriday Bhoomi 24


हरदा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर आयोजन की तैयारी की समीक्षा मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने की।

एक माह लगेगा खेल प्रशिक्षण शिविर 

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेल विभाग द्वारा हरदा मुख्यालय पर खो खो, कबड्डी, फुटबाल, हैंडबाल, वालीबल, कराते टिमरनी विकासखंड में खो खो, कबड्डी एवं मलखम्ब खिरकिया विकासखंड पर खो खो, एथलेटिक्स एवं कराते का प्रशिक्षण शिविर प्रातः 6 बजे से 7:30 एवं शाम 5 :30बजे से 7 बजे तक, खेल शिविर 15 मई से 15 जून तक संचलित होंगे। खेल प्रशिक्षण शिविर में खेल कौशल के साथ साथ खेल वार प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग श्री रामनिवास जाट, भीम सिंह विषैला, हाकी कोच दीप सिंह और खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights