April 27, 2026 |

जिले में कैंसर और किडनी पैशेंट बढ़ना चिंताजनक : डाॅ बघेल

जीवन में खान-पान की शुद्धता पर जोर दिया

Hriday Bhoomi 24

प्रदीप शर्मा संपादक 

जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ. विशाल सिंह बघेल ने रूपई एग्रो के पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत कर जिले में कैंसर और किडनी पैशेंट बढ़ने पर चिंता जताई। इस मौके पर केंद्रीय जनजाति मंत्री दुर्गादास उइके, पर्यावरणविद गौरीशंकर मुकाती, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह और अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

डाॅ. बघेल ने कहा कि आज दूषित खानपान और रासायनिक खाद से उत्पन्न अनाज मानव स्वास्थ्य का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया है। हमें अपने खान-पान की शुद्धता बनाने पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा बड़ी देर हो जाएगी। उन्होंने जैविक खेती से पैदा हुए अनाज का सेवन करने पर जोर दिया।

डाॅ. बघेल ने कहा कि रासायनिक खाद का अनाज यदि सौ रुपए में मिलता है तथा जैविक अनाज तीन सौ तो भी यह सौदा ठीक है। डॉ. बघेल ने जिले में एमडी ड्रग्स से युवाओं के स्वास्थ पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमें यहां बढ़ रही एमडी की लत और इसके कारोबार को रोकने आगे आना होगा।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights