हरदा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा माह जुलाई की बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 26 जुलाई को स्थानीय कृषि उपज मंडी के सभाकक्ष में दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी।संगठन के जिलाध्यक्ष पीसी पोर्ते ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में प्रांतीय स्तर से प्राप्त पत्र के बिन्दुओ पर चर्चा के साथ-साथ पेंशनरो कि समस्याओ पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में जिले कि सभी छह तहसीलों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नए सदस्यों के आईडी कार्ड का वितरण भी होगा।
