April 22, 2026 |

एकता ही स्वतंत्रता का मूल आधार -सीमा निराला

जिला अजाक्स कार्यालय में मनी आजादी की वर्षगांठ

Hriday Bhoomi 24


हरदा। जिला अजाक्स कार्यालय में जिलाध्यक्ष सीमा निराला ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर अजाक्स परिवार के साथियों ने संगठित रहने की प्रतिज्ञा ली। जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला ने कहा कि अजाक्स सदैव समाज हितों के लिए हर स्तर पर लड़ता आया है। चाहे समाज हो या कर्मचारियों की समस्या, सभी के लिए अजाक्स ने संघर्ष किया है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से संविधान को आघात पहुंचा जा रहा है उस आघात को रोकने के लिए एक बार फिर हमें अपनी शक्ति दिखाना आवश्यक है। हमारी आने वाली पीढ़ी को यह जानना बहुत आवश्यक है कि हमारे देश को स्वतंत्रता कितने संघर्षों के बाद प्राप्त हुई है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आए समस्त गणमान्य नागरिकों को अजाक्स द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा भेंट की गई।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सीमा निराला के साथ पूर्व अजाक्स जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले, महासचिव ज्योति परते, सुभाष मसकोले, कोषाध्यक्ष बलराम अहाके, ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंह उइके, जितेंद्र सिंह, ज्योति दमाडे, राहुल नागराज, तहसील अध्यक्ष रूपेश मेहरा, एचआर मंडराई, जीपी अहिरवार, जीडी दुधे, लालाराम उइके, रेखा बिलारे सहित अजाक्स परिवार के अन्य साथी उपस्थित रहे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights