June 10, 2026 |

7 सितंबर को कुशीनगर में होगा कजरी उत्सव

लगेगा भोजपुरी फिल्म जगत की हस्तियों का जमावड़ा

Hriday Bhoomi 24

कुशीनगर। राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच भारत द्वारा 7 सितंबर आयोजित कजरी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल के प्रसिद्ध समाजसेवी व रेड हिल ग्रुप के चैयरमैन आलमगीर अंसारी होंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक एवं फ़िल्म निर्देशक संदीप मिश्रा (नेता जी) ने बताया कि आलमगीर अंसारी समाजसेवा के साथ पुर्वांचल के जाने-माने उद्योगपतियो में शुमार हैं।

शनिवार को शाम 5 बजे फाजिलनगर के उत्सव मैरेज हाल में इस कार्यक्रम का शुभारंभ जनाब आलमगीर अंसारी चेयरमैन रेड हिल्स ग्रुप कसया कुशीनगर द्वारा किया जाएगा। यहां भोजपुरी सिनेमा जगत की महान हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। इस कार्यक्रम में कला, साहित्य, विज्ञान, संस्कृति, पत्रकारिता, सिनेमा जगत तथा गीत संगीत के क्षेत्र के प्रतिभाशाली लोगो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी भोजपुरी फिल्म जगत के जनसंपर्क अधिकारी बृजेश जायसवाल ने दी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.