बिजली समस्या को लेकर अभिजीत ने दिया धरना
जनसंपर्क दौरान जनसमस्याओं के प्रति सचेत हैं कांग्रेस प्रत्याशी
हरदा। टिमरनी विधानसभा चुनाव में जनसंपर्क कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत शाह जनसमस्याओं के प्रति अभी भी सचेत नजर आते हैं। यहां जनसंपर्क के दौरान गांव में बिजली की समस्या देख वे चुनाव प्रचार छोड़कर धरना देने बैठ गए। जैसे ही यह खबर विभागीय अधिकारियों को मिली तो उन्होंने संपर्क कर समस्या तुरंत हल करने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि अभिजीत शाह इन दिनों टिमरनी बेल्ट में अपना सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर घरोंघर भेंट कर रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा पार्टी की रीति-नीति बताकर संगठन के 11 वचनों को पूरा करने का वादा कर रहे हैं।