
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के सभी परीक्षार्थियों को अंकसूची, डिग्री और माइग्रेशन प्रमाणपत्र डिजिटल फार्मेट में मिलेंगे। इन्हें वे कहीं से भी प्राप्त कर सकते हैं। बारे में यूनीवर्सिटी द्वारा कई आईटी कंपनियों से चर्चा की जा रही है। अब तक 12 कंपनियों के प्रस्ताव मिल चुके हैं। जल्द ही किसी एक प्रस्ताव पर सहमति बन जाएगी। इसके बाद अगले साल तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। यह लागू होने के बाद विद्यार्थी कहीं भी बैठकर अपना दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।
