मतदाताओं को भ्रामक वीडियो भेजने पर कार्रवाई
शासकीय मास्टर ट्रेनर ने कहा सभी मतदाता निष्पक्ष मतदान करे

हरदा। सोशल मीडिया पर मतदाताओं को बहकाने के लिए एक वीडियो जारी हुआ है। इसके बहकावे में न आकर मतदाताओं को मशीन की जांच करने किसी अन्य बटन को दबाने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि वे मतदान करें। ये बात शासकीय मास्टर ट्रेनर ने कही है।
यहां जिला प्रशासन के निर्देश पर ऐसे वीडियो पोस्ट करने के लिए रविंद्र बिश्नोई निवासी गाडगी पर कार्रवाई की गई है। पुलिस थाना सिविल लाइन हरदा के विरोध में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत धारा 126 के तहत धाराएं दर्ज की है।