May 31, 2026 |

कोर कमेटी ने अध्यक्ष हटाकर निष्पक्ष मतदान की अपील की

कहा सर्व ब्राह्मण समाज का किसी दल विशेष को समर्थन नहीं

Hriday Bhoomi 24

हरदा। पिछले दिनों सर्वब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पार्टी विशेष के खिलाफ वोट की अपील करने पर कोर कमेटी ने उन्हें पद हटा दिया। कमेटी ने इसके साथ ही सामाजिक बंधुओं से स्वतंत्र मतदान की अपील की। कोर कमेटी ने कहा कि ये उनकी निजी राय है। इसका समाज से कोई संबंध नहीं है।

समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री पुरोहित ने कहा कि सर्वब्राह्मण समाज किसी भी दल का समर्थन नहीं करता। कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि कोर कमेटी के 11 सदस्यों में से 9 सदस्यों की सहमति से अध्यक्ष पाराशर को पद से हटा दिया गया है। इस दौरान संयोजक मनोहर शर्मा लाल, चंद्रकांत शुक्ला, सह संयोजक नितेश बदर, युवा संगठन के अध्यक्ष सौरभ तिवारी, संदीप पाराशर, नवनीत पाराशर, मीडिया प्रभारी निरंजन पाराशर मौजूद रहे। यहां राजेश पाराशर ने कहा कि अध्यक्ष और महामंत्री के बिना कोर कमेटी की बैठक नहीं हो सकती.


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.