June 12, 2026 |

स्वराज संगम मेला 13 अगस्त को, सभी महिला आमंत्रित

अभा मारवाड़ी महिला सम्मेलन का बड़ा आयोजन

Hriday Bhoomi 24

हरदा। नगर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा स्वरोजगार संगम मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सर्वसमाज की महिला उद्यमी को प्लेटफार्म देने के लिए आयोजित है। इसमें सभी समाज की बहन, बेटियां आमंत्रित है। यह कार्यक्रम 13 अगस्त रविवार प्रातः 11 से 

रात्रि  8 बजे तक सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन में होगा। इस मेले में शॉपिंग जोन के 60 स्टॉल, हाउसी, लकी ड्रा स्लोगन प्रतियोगिता, रक्षा बंधन स्पेशल, फूड जोन, गेम जोन, सेल्फी जोन आदि का आयोजन होगा। समाजसेवी विनीता मौर्य ने सभी महिलाओं से इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेने का आव्हान किया है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.