May 18, 2026 |

फटाका फैक्ट्री में फिर हुआ धमाका

पानतलाई तक हिली धरती, भारी नुकसान की आशंका

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा :

आज मंगलवार को प्रातः 10.30-11.00 बजे जब लोग अपने-अपने काम के लिए घरों से बाहर निकले ही थे कि अचानक हुए दो धमाकों ने दहला दिया। इन धमाकों के साथ मगरधा की ओर से आसमान पर उठे बादलों के पहाड़ ने बता दिया कि कहीं कोई बड़ा हादसा हो गया है। इस विस्फोट की धमक इतनी थी कि नारायण टाकीज तिराहे से घंटाघर चौक तक रोड पर चल रही बाईक सड़क पर गिर गईं। वहीं गुर्जर बोर्डिंग के पास मोहल्पवहीं गुर्जर बोर्डिंग के पास मोहल्लों में और पास स्हवहीं गुर्जर बोर्डिंग के पास मोहल्लों में और पास स्थित ग्लेवहीं गुर्जर बोर्डिंग के पास मोहल्लों में और पास स्थित ग्राम पानतलाई तक लोगों के घरों के खिड़की दरवाजे हिल गए। बाद में पता चला कि बैरागढ़ में संचालित फटाका फैक्ट्री के आसपास यह घटना हुई है। इसके ठीक बाद एलर्ट जिला प्रशासन द्वारा हरदा से फायरब्रिगेड और एंबुलेंस के दल मौका स्थल की ओर रवाना किए गए हैं। अभी यह हादसा कितना बड़ा हुआ है, इसकी वजह क्या रही और जान-माल की नुकसानी का कोई खुलासा नहीं हुआ है। बहरहाल शहर से लोग घटनास्थल की ओर दौड़ते-भागते नजर आ रहे हैं।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.