May 18, 2026 |

हादसे की घड़ी में जनता समझदारी का परिचय दे : प्रकाश टांक

मौके पर जाने के लिए फायरब्रिगेड और एंबुलेंस को रास्ता दें

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा।

शहर के नजदीक स्थित बैरागढ़ की फटाका फैक्ट्री के पास अचानक  हुए बड़े धमाके में अनेक लोगों के झुलसने और हताहत होने की आशंका है। धमाके के ठीक बाद जिला प्रशासन द्वारा मौका स्थल की ओर फायरब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग ने भी तत्काल एंबुलेंस रवाना कर दिए। वहीं अनेक लोग मौका स्थल की ओर भागदौड़ करने लगे। इससे स्वास्थ्य विभाग, राहत दलों और पुलिस अमले को पीड़ितजनों की मदद करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता प्रकाश टांक ने सोशल मीडिया पर आम जनता से अपील की है कि संकट की इस घड़ी में नगर की जनता जिम्मेदारी का परिचय दैदें ताकि  एम्बुलेंस ओर सरकारी वाहनों के लिए परेशानी का कारण न हो। हरदा फटाका फैक्ट्री में लगी आग के घायलों को अस्पताल तक जाने दे पुलिस को अपना काम करने दे। वहीं  अग्निशमन को मौके पर जाने कारास्ता दें। इस दौरान घायलों को खून की आवश्यकता हो सकती है। अतः खून के जो दानदाता है वह भी तैयार रहे। किसी प्रकार की कोई आवश्यकता पड़ने पर 9039 808101 पर कॉल करें।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.