April 29, 2026 |

जीतू पंडित हत्याकांड में दूसरा फरार आरोपी गिरफ्तार

छीपाबड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Hriday Bhoomi 24

खिरकिया। छीपाबड़ थानांतर्गत गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने  दूसरे आरोपी को धरदबोचा है। फरियादी शोभित राजपूत ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम बावड़िया निवासी जीतू पंडित को खंडवा रोड स्थित एलायमेंट शाप पर गोली मारकर हत्या कर अन्य साथी के साथ मोटरसायकल से फरार होने की रिपोर्ट की थी। इस पर अपराध क्रमांक 286/ 23 धारा 302, 34 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना लिया था। इसमें एसपी, एएसपी एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में छीपाबड़ टीम ने हत्या की योजना बनाने के आरोपी गोकुल विश्नोई काकरिया को गिरफ्तार कर आज गोली मारने के फरार आरोपी शरद पिता रामेश्वर विश्नोई निवासी धनगावं टप्पर को हरदा से गिरफ्तार किया। इस सफलता में थाना प्रभारी छीपाबड़, कार्यवाहक उनि मनोज दुबे, संतोष श्रीवास्तव, सउनि संजय कुमार शर्मा, मनोहरी राय, प्रधान आरक्षक कंचन राजपूत, राजेश मालवीय, मोहन चौधरी, तुषार धनगर, आरक्षक सृजन, अशोक बारिवा, मिथलेश, मनोज, कमलेश, सैनिक अरुण की भूमिका रही।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights