June 12, 2026 |

इंग्लैंड में एलएलएम की पढ़ाई करेंगी हरदा की पलक

शासन की योजना से होनहार छात्रा को मिली मदद

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु शुरू की गई विदेश में उच्च शिक्षा के सुपरिणाम सामने आने लगे हैं। इस योजना में हरदा के श्यामा नगर की निवासी कु. पलक कुमरे इंग्लेण्ड की केंट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ इंटरनेशनल लॉ विषय में एलएलएम की पढ़ाई करेंगी।

ज्ञात हो कि बालिका की माता सीमा कुमरे जिला कलेक्ट्रेट में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत हैं। इस योजना के तहत 4.54 लाख रूपये से अधिक की मदद इंग्लेण्ड में एल.एल.एम. करने के लिये प्रदेश सरकार देगी।

उल्लेखनीय है कि पलक ने गत वर्ष इन्दौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की पढ़ाई की है। अब वह शासन की इस योजना का लाभ उठाकर इंग्लेण्ड में एलएलएम की पढ़ाई करेंगी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.