April 19, 2025 |
Search
Close this search box.

#भोजपुरी फिल्म : झारखंड में हो रही दूल्हे राजा बढ़ाएगा बाजा की शूटिंग

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चुलबुली अभिनेत्री पल्लवी गिरी शूटिंग में व्यस्त

Hriday Bhoomi 24

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री – 

भोजपुरी सिनेमा जगत की चुलबुली अभिनेत्री पल्लवी गिरी इन दिनों अपनी फिल्म “दुल्हे राजा बजाएगा बाजा” की शूटिंग में व्यस्त है। ‘यम आर’ म्यूजिक प्रेजेंट के बैनर तले बन रही फिल्म “दूल्हे राजा बजाएगा बाजा” की शूटिंग जोरशोर से हो रही है।

भोजपुरी सिनेमा जगत की बहुत  खूबसूरत और चुलबुली अभिनेत्री पल्लवी गिरी झारखंड में हो रही इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। यह बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनने जा रही है जो दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करेगी। इसमें फुल कॉमेडी के साथ इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलेगा। यहां सुमित सिंह चंद्रवंशी और पल्लवी गिरी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। बहुत ही बेहतरीन फिल्म होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग झारखंड के एक से एक लोकेशन पर हो रही है जो दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।

आपको बता दें पल्लवी गिरी हर डायरेक्टर की चहेती बनती चली आ रही हैं। वे बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। कुछ फिल्में अभी  आने वाली है और कुछ फिल्मों की शूटिंग होने वाली है। ‘यम आर’ म्यूजिक की इस फिल्म के निर्देशक और संगीतकार आर्या शर्मा और लेखक शमशेर सेन हैं। डीओपी संता राव व एसोसिएट डायरेक्टर कुंदन सिंह,  डायरेक्शन टीम, पंकज कमटी, त्रिदेव कुमार हैं। इसमें मुख्य भूमिका में सुमित सिंह चंद्रवंशी, पल्लवी गिरी, डिम्पल सिंह के साथ अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

प्रोडक्शन एसोसिएट अमित कुमार, पुजेश तिवारी, आर्ट ईशान, प्रकाश, सतीश, ड्रेसमैन संतोष वर्मा, शेरबहादुर वर्मा, मनोज कुमार है लाइट सुबोध का है। यह फिल्म बहुत जल्द प्रदर्शित होने वाली है। यह जानकारी पल्लवी गिरी के पीआरओ बृजेश जायसवाल ने दी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.