
राजकमल हरदा।
भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने ओडीशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रदेश के पूर्व कृषिमंत्री कमल पटेल को विशेष दायित्व संभालने भुवनेश्वर भेजा है। इसके तहत श्री पटेल लोकसभा और विधानसभा चुनाव प्रचार करने ओड़ीशा रवाना हुए। ज्ञात हो कि यहां एक साथ लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। पूरे देश में जहां लोकसभा चुनाव सात चरण में हो रहे हैं। वहीं इस राज्य में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव चुनाव दो चरण में हो रहे हैं।
