April 24, 2026 |

सीएम हेल्पलाइन : शिकायतों का शीघ्र संतोषप्रद समाधान करें

कलेक्टर आदित्य सिंह ने अधिकारियों को दिए

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण तरीके से निराकरण किया जाए। शिकायत के निराकरण के लिये जिला अधिकारी आवेदक से फोन पर खुद चर्चा करें और आवश्यकता अनुसार आवेदक को कार्यालय में बुलाकर शिकायत निराकरण के संबंध में चर्चा कर व संतुष्ट कर शिकायत का निराकरण पोर्टल पर दर्ज करें।

यह निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को दिये। बैठक में स्वास्थ्य, वन, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, खनिज, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, सामाजिक न्याय विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में कहा कि 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights