April 22, 2026 |

विद्युत मांग बढ़ने पर अघोषित कटौती की संभावना

अल्पवर्षा के कारण इस साल कम हुआ बिजली उत्पादन

Hriday Bhoomi 24

हरदा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल द्वारा तकनीकी कारणवश आगामी दिनों घरेलू फीडरों पर अघोषित विद्युत कटौती की जा सकती है। विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक ने बताया कि प्रदेश में विद्युत उत्पादन लगभग 4000 मेगावाट है जबकि इन दिनों मांग 4500 मेगावाट है। इस कारण घरेलू फीडरों पर अघोषित बिजली कटौती की जा सकती है। उन्होंने कहा कि
प्रदेश में अल्पवर्षा के कारण गत वर्षो की अपेक्षा इस बार विद्युत उत्पादन कम हुआ है। यहां धान रोपित कृषकों को आवश्यकतानुसार विद्युत उपलब्ध कराने की आवश्यकता रही है। गांवों में भी गर्मी के कारण घरेलू विद्युत मांग बढ़ी है। इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित अनिश्चितकालीन विद्युत कटौती संभावित है। उन्होंने कहा कि विद्युत मांग बढ़ने पर तहसील एवं जिला मुख्यालय पर भी अघोषित विद्युत कटौती किया जाना संभावित है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights