April 23, 2026 |

ग्रेन मर्चेंट हड़ताल : बिचौलियों से न करें अनाज की खरीद-फरोख्त

कृषि उपज मंडी ने बनाए जांच दल, होगी कार्रवाई

Hriday Bhoomi 24

हरदा। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हरदा ने सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ की हड़ताल के समर्थन में 4 सितंबर से मंडी में अनाज के उदघोष विक्रय से अलग कर लिया है। इस कारण मंडी में अनाज की खरीदी का कार्य पूरी तरह बंद है। इस दौरान यदि बिचौलियों के माध्यम से बाहर कहीं अनाज की खरीदी कर मंडी टैक्स को नुकसान होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने इसके लिए जांच दल गठित किए हैं। यदि बाहर बिचोलियों के जरिए अनाज की खरीदी पाई जाती है तो मंडी अधिनियम 1972 की धारा अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights