April 25, 2026 |

नर्मदा घाटों पर पर्याप्त होमगार्ड रखें : कलेक्टर

लगातार जल स्तर की स्थिति पर रखें नजर

Hriday Bhoomi 24


हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार शाम  पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के साथ नर्मदा तट स्थित ग्राम हंडिया और जोगा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मयंक जैन को निर्देश दिए कि हंडिया मे नर्मदा नदी के घाटों पर होमगार्ड सैनिक पर्याप्त संख्या में तैनात रखें। उन्होंने नर्मदा नदी के जल स्तर पर लगातार नजर रखने के लिए भी कहा।
कलेक्टर श्री सिंह ने हंडिया के तहसीलदार और होमगार्ड के कमांडेंट को निर्देश दिए कि अतिवर्षा की दशा में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए नर्मदा तट पर स्थित ग्रामों में नागरिकों की सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम रखे जाएं। उन्होंने पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट और नावों की व्यवस्था के लिए भी कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान निर्देश दिए कि नर्मदापुरम जिले में स्थित बांधों के गेट खोलने और वहां से पानी छोड़े जाने की जानकारी लेते रहें। उन्होंने ग्राम जोगा में वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय कर्मचारी वर्षा ऋतु में मुख्यालय पर ही रहें।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights