June 1, 2026 |

बरकला के स्कूल में हुई आयुर्वेद स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी

नि:शुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर में दवाएं बांटी

Hriday Bhoomi 24

हरदा। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर चारखेड़ा द्वारा कलेक्टर ऋषि गर्ग एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम बरकला के शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुर्वेद जन संदेश अंतर्गत पौधों के माध्यम से औषधीय पादपों की पहचान एवं उपयोग की जानकारी दी गई। इस मौके पर योग स्वाथ्य जीवन शैली पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रोगानुसार औषधि वितरित की गई। शिविर में डॉ.आशीष तिवारी, डॉ.अजय जायसवाल, मनोज माँझी, योग प्रशिक्षक राजकुमारी लोंगरे एवं आकाश मौजूद रहे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.