April 30, 2026 |

*हर शरणागत का उद्धार करती हैं गौ दान

भागवतकथा बालागांव बालेश्वरधाम में बोले, राजेश जी महाराज

Hriday Bhoomi 24

  • हरदा/भगवान हर शरणागत का उद्धार करते हैं। हम अगर भगवान का नाम स्मरण करेंगे तो भगवन अवश्य ही हमारी मदद करने आएंगे।
    यह उदगार हरदा जिला मुख्यालय से 13 किमी दूर स्थित ग्राम बालागांव में बालेश्वरधाम की धरा पर भागवत शिव महापुराण सप्ताह में कथावाचक पंडित राजेश जी सिंगाजी धाम बीड़ वालों ने प्रवचनों में व्यक्त किए।
    उन्होंने दृष्टान्त सुनाते हुए कहा कि हिंदू धर्म में कई तरह के दानों की बात की जाती है। जैसे अन्न, जल, भूमि, मगर इन सबमें गौदान सबसे विशिष्ट है। कहा जाता है कि गाय में सभी देवताओं का वास होता है और इसलिए गाय का दान करने से सभी तरह के कल्याण होते हैं।

गाय का महत्व 

कहा जाता है कि गाय में सभी देवताओं का वास होता है और इसलिए गाय का दान करने से सभी तरह के कल्याण होते हैं। मान्यता है कि गाय के सींगों में ब्रह्मा और विष्णु का निवास है। गाय के सिर में महादेव, माथे पर गौरी और नथनों में कार्तिकेय का वास है।
गाय का दान लेने वाले और गाय को उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खड़ा करना चाहिए और उसका दान करना चाहिए।

*कैसी हो गौदान करने वाली गाय


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights