June 10, 2026 |

“डरेंगे तो मरेंगे” की हुई धमाकेदार एंट्री, सुर्खी बटोर रहे पोस्टर

प्रयागराज के कुंभ मेले में लगे पोस्टर जनमानस में बने चर्चा का विषय

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, प्रयागराज।

प्रयागराज के कुंभ मेले में लगे पोस्टर के साथ अब “डरेंगे तो मरेंगे” की धमाकेदार एंट्री हो गई है। यह पोस्टर इन दिनों जनमानस में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके पूर्व हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड के विधानसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ ने राजनीति में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस पर काफी विवाद भी हुए। मगर अब प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र में जगह-जगह लगे होर्डिंग्स चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य के नाम और तस्वीर के साथ-‘डरेंगे तो मरेंगे’ के साथ वक्फ बोर्ड को लेकर नारे लिखे गए हैं।

महाकुंम्भ मेला क्षेत्र में डरेंगे तो मरेंगे की होर्डिंग की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है. वहीं वक्फ बोर्ड पर कटाक्ष करने वाली होर्डिंग की भी लोग चर्चा कर रहे हैं. जिसमें लिखा है- ‘वक्फ के नाम पर संपत्ति की लूट है, धर्मनिरपेक्ष देश में यह कैसी छूट है’। इन होर्डिंग्स का समर्थन संत समाज के लोग भी कर रहे हैं। तमाम संत 13 जनवरी से इस आध्यात्मिक मेले के शुरू होने से पहले हिंदुत्व का अलख जगा रहे हैं।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने मेला क्षेत्र में लगी होर्डिंग्स का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो लिखा है, वो बहुत सही लिखा है, क्योंकि हमारे पूर्वज डरते हुए आए हैं। उसी का नतीजा रहा है कि हमारे मठ-मंदिरों पर कब्जा कर स्वरूप बदला गया है। अब हम उसे वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। इस वक्त हिन्दू और संत समाज अब डरने वाले नहीं हैं। अब मोदी योगी राज में हिंदुओं को डरने की जरूरत नहीं है। इसी वजह से एक संत की तरफ से मेला क्षेत्र में डरेंगे तो मरेंगे और वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कटाक्ष करने वाले स्लोगन लिखे हुए हैं।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.