June 11, 2026 |

लाड़ली बहनाओं को 450 में मिलेंगे भरे गैस सिलैंडर

राज्य शासन भेजेगी अनुदान राशि

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत लाड़ली बहनों के घरेलू गैस कनेक्शन पर 1 सितम्बर 2023 से गैस सिलेंडर रिफिल 450 रूपये में उपलब्ध कराया जायेगा। गैस सिलेंडर की बकाया राशि राज्य सरकार द्वारा पात्र लाड़ली बहनों के खातों में डाली जायेगी। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

*हितग्राही की पात्रता*
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनांतर्गत गैस कनेक्शनधारी समस्त उपभोक्ता और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत ऐसी लाड़ली बहनें जिनके स्वयं के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन हैं, इसके लिये पात्र होंगी। गैस सिलैंडर रिफिल के लिए अनुदान राशि पात्र कनेक्शनधारियों को 1 सितम्बर, 2023 से देय होगी।
पात्रताधारी को प्रतिमाह अधिकतम एक रिफिल पर अनुदान मिलेगा। भारत सरकार द्वारा समस्त अनुदान तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित फुटकर विक्रय दर 450 रूपये को कम करने पर शेष राशि राज्य अनुदान  उपभोक्ताओं के बैंक खाते में जमा होगी


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.