June 11, 2026 |

19 को शुभ मुहुर्त में विराजेंगे बुद्धि विनायक गणेश

ललितासन वाली प्रतिमा स्थापित करना शुभ फलदायी

Hriday Bhoomi 24

हरदा। विक्रम संवत अंतर्गत भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इसमें पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10:59 बजे से 12:40 तक रहेगा।

वैदिक पंचांग गणना के अनुसार भगवान गणेश का जन्म मध्यान्ह में होने से अभिजीत मुहूर्त 11.37 से 12.25 तक रहेगा। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर में भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र रखने के लिए पश्चिम, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा सबसे अच्छी जगह हैं। याद रखें, सभी गणपति तस्वीरों का मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।घर में जब भी गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें तो ध्यान रखें कि गणेश की सूंड बाएं हाथ की ओर हो। ऐसी मूर्ति से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.