नई दिल्ली। देश के हर कोने तक सैनिक स्कूलों की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 23 नए सैनिक स्कूलों को मंजूरी दी है।

छठी कक्षा से शुरू होने वाले ये सैनिक स्कूल गैर-सरकारी संगठनों, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी क्रमबद्ध तरीके से खोले जाएंगे। इन स्कूलों को 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की मंजूरी दी है। इसके तहत सैनिक स्कूल सोसायटी ने नए सैनिक स्कूलों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इससे नए सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।इसके अलावा मौजूदा 33 सैनिक स्कूल पहले से ही पूर्ववर्ती पैटर्न के तहत काम कर रहे हैं।
