May 14, 2026 |

टेल क्षेत्र तक नहरों में पानी पहुँचाएं :

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ कलेक्टर आदित्य सिंह ने बुधवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा कर नहरों के माध्यम से मूंग की फसल की सिंचाई के लिये की गई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक नहर का पानी पहुँचाएं।

इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम छीपानेर, गुरदिया, खोड़ियाखेड़ी, रूंदलाय, पोखरनी, अजनई व गोंदागांव का दौरा कर नहर से आ रहे पानी के स्तर को चैक किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि नहर से सिंचाई के लिये अवैध रूप से पानी लेने वाले किसानों को रोका जाये।

उन्होंने कहा कि नहर के चौकीदारों की मदद के लिये पुलिस व होमगार्ड के जवान भी तैनात किये जायेंगे। उन्होने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन किसानों को नहर से पानी लिफ्ट करने के लिये जल संसाधन विभाग ने अनुमति दी है, वे विधिवत विद्युत कनेक्शन लेकर ही पम्प का संचालन करें। इस दौरान एसडीएम टिमरनी महेश बड़ोले व कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सुश्री सोनम वाजपेयी सहित जल संसाधन व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.