April 25, 2026 |

समाज के युवक पर कार्रवाई से नाराज यदुवंशम सेना

टिमरनी के टीआई के खिलाफ एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा

Hriday Bhoomi 24

टिमरनी। थाना प्रभारी सुशील पटेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय यदुवंशम सेना ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें यदुवंशम सेना ने कहा कि ग्राम बिच्छापुर के सामाजिक कार्यकर्ता सूरज यदुवंशी के साथ टिमरनी टीआई व सहकर्मियों ने मारपीट कर गालीगलौच की। समाज विशेष द्वारा हिंदू समाज की लड़कियों के खिलाफ वीडियो वायरल किया गया था जिसकी शिकायत सूरज द्वारा थाने में की थी। आरोपियों द्वारा ही गांव के ही एक व्यक्ति के साथ योजना बनाकर सूरज को मोटरसाइकिल के झूठे केस में फसाने की थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस उसे घर से उठा लाई और मारपीट कर कुछ कागजों पर लिखा-पढ़ी कराई। सूरज द्वारा 2 माह से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल गिरवी रखी थी।मगर चोरी की शिकायत की गई। समाज ने एसपी के नाम ज्ञापन में टीआई को तवनिलंबित करने की मांग की। यदि कार्रवाई न हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights