May 14, 2026 |

गांव-गांव पहुंची विकसित भारत यात्रा

ग्रामीणों ने की सहभागिता, प्रशासन ने बताई शासन की उपलब्धि

Hriday Bhoomi 24


हरदा। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार जारी है। मंगलवार को संकल्प यात्रा के ग्राम लोलांगरा पहुंचने पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हितलाभ वितरण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को ग्राम लोलांगरा पहुंची, जहां कृषि विभाग द्वारा खेतों में नैनो यूरिया का ड्रोन से छिड़काव करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। ग्राम पंचायत लोलांगरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया।
संकल्प यात्रा के ग्राम अमासेल पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने पंचायत सचिव को खुले में शौच से मुक्त होने पर “ओडीएफ प्लस” का प्रमाण पत्र प्रदान किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मंगलवार को ग्राम पंचायत अमासेल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को ग्राम पंचायत भादूगांव पहुंची तो वहां अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को जिले के ग्राम रातातलाई पहुंची तो स्कूली छात्राओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा की अगवानी की । इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया भी मौजूद थे। कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के ग्राम जिनवानिया पहुंचने पर स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.