May 14, 2026 |

3 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 3-3 हजार का इनाम

गिरफ्तार कराने या सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Hriday Bhoomi 24

हरदा 19 दिसम्बर 2023/ पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने 3 आरोपियों पर 3-3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होने बताया कि टिमरनी के अपराध क्रमांक 423/23 के प्रकरण में फरार आरोपी रामसिंह पिता कालूराम उर्फ कालिया निनामा निवासी सेवना थाना बाँसवाड़ा राजस्थान की सूचना देने वाले को 3 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ ही थाना टिमरनी के अपराध क्रमांक 55/23 के प्रकरण में फरार आरोपी इलियास शेख पिता शेख हनीफ निवासी तिलक वार्ड बैतूल की सूचना देने वाले को भी 3 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन ने थाना रहटगांव के अपराध क्रमांक 67/22 में फरार अज्ञात आरोपी व नाबालिक बालिका की तलाश पतारशी की सूचना देने वाले को 3 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का होगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.