June 11, 2026 |

कार पंचर होने पर मदद को पहुंची डाॅयल 100

सूनी रात में रोड पर परेशान यात्रियों ने किया था काॅल

Hriday Bhoomi 24

हरदा।मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112/100 सेवा अब देशभक्ति और जनसेवा का दूसरा नाम है। कभी पुलिस के नाम से घबराने वाले लोग अब संकट की घड़ी में इस सेवा का उपयोग बेझिझक करने लगे हैं।

नागपुर से उज्जैन जा रहे कुछ यात्रियों की कार देर रात रहटगांव के समीप रास्ते में अचानक पंचर होने से सुनसान रात में अकेले पड़े यात्रियों ने राज्य पुलिस कंट्रोल रूम डाॅयल:100 पर  देर रात 1:22 पर अपनी समस्या बताई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने रहटगांव थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/ 100 स्टाफ को सहायता करने गंतव्य के लिए रवाना कर मौके पर मदद पहुंचाई। डायल- 112/100 स्टाफ ने उनकी कार का पहिया निकलवाकर टायर को एफ़आरवी वाहन से ले जाकर पंचर दुकान खुलवाकर पंचर बनवाकर लाए और कार में फिट करवाकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया। यात्रियों ने स्टाफ के सहयोग की मुक्तकंठ से सराहना की।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.