हरदा। अजाक्स संगठन ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक डाॅ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने का निर्णय लिया है। लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अजाक्स जिलाध्यक्ष सीमा निराला ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल रविवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए मनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस बार हमारे कार्यक्रम का मकसद बच्चों और लोगों को बाबा साहब के जीवन और उनके आदर्शों से अवगत कराना है।इस बारे में संगठन द्वारा बैठक का आयोजन कर अहम निर्णय लिए गए। इस बैठक में अजाक्स/आकाश सहित सभी सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे।
इस तरह मनेगी बाबा साहब की जयंती
14 अप्रैल रविवार को प्रातः 9 बजे डॉ.भीमराव अम्बेडकर चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला अजाक्स कार्यालय में प्रातः 9:15 बजे बाबा साहब के जीवन पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 1 से 8 वी तक के बच्चों को शामिल कर प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर वर्ष 2023-24 में कक्षा 10 वीं, 12 वीं में 75% से अधिक अंक पाने वाले मेघावी छात्र/ छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद वाहन रैली निकाली जाएगी।
कार्यक्रम सफल बनाने का आव्हान
अजाक्स जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला ने समस्त अजजा अधिकारी कर्मचारी, सामाजिक बंधु, सदस्य व सभी वर्ग के सामाजिक बंधुओं और छात्र-छात्राओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया है।