
हरदा/ लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के संबंध में गांव से लेकर शहर तक जगह-जगह मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व स्वीप के नोडल अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत 5 अप्रैल को मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। यह मेराथन दौड़ प्रातः 7 बजे घंटाघर से प्रारम्भ होकर चाण्डक चौराहा, नारायण टाकीज, अंबेडकर चौराहा होते हुए नेहरू स्टेडियम के गेट नम्बर 4 से होते हुए प्रांगण में सम्पन्न होगी। मेराथन दौड़ में स्थानीय स्तर पर विद्यालय व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, एन.सी.सी., स्काउट गाइड, रेडक्रास व एनएसएस के दल सम्मिलित होंगे।
सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 7 अप्रैल रविवार को जिला प्रशासन और मीडिया प्रतिनिधियों की टीम के बीच क्रिकेट मैच नेहरू स्टेडियम में प्रातः 7:00 बजे से आयोजित होगा। इसके अलावा 8 अप्रैल को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के हॉल में प्रातः 10 बजे से ‘‘पोस्टर बनाओ, नारा लेखन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्रा सहभागिता करेंगे।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
working in journalism since 40 years ago. worked in so many news papers of MP and wrote articles in National media.
Prev Post