
हरदा। गत दिवस ग्राम रिजगांव में हाईस्कूल के प्राचार्य प्रकाश चंद्र पोर्ते ने 62 बर्ष की आयु पूर्ण करने पर शासकीय नियमानुसार सेवानिवृत्त ली। शाला में उनके कार्यकाल के अंतिम दिन विदाई कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान माध्यमिक कन्या शाला के प्रभारी विनोद उपाध्याय और शाला के शिक्षक शिवराम राजपूत, विनोद सोनी, अनिल चेतन्य छगनलाल गौर, संजू मिश्रा सुनीता वर्मा, सीमा रघुबंशी, रीमा मोरछले, संगीता पारे फिरोज खान, हरगोविंद मालवीय, पालक यतीश पालीवाल, गोविन्द व्यास, पोर्ते सर के परिवार से पत्नि सीमा पोर्ते, बेटा मौसम पोर्ते, बेटी रैनी त्रिवेणी पोर्ते दामाद महेश सोलंकी ऋतू सोलंकी ने ख़ुशी-ख़ुशी ढोलबाजे के साथ स्कूल से विदा कर अपने घर लाए।