
हरदा। नैचुरोपैथी चिकित्सा और शुद्ध हर्बल दवाओं के निर्माण में वैश्विक ख्याति प्राप्त करने वाले ग्राम दुलिया के पारे परिवार का एक ओर अभिनव आयोजन संपन्न हुआ। धार्मिक दृष्टिकोण से ऐसे आयोजन कभी-कभार ही देखे जाते हैं, जिसका गवाह दुलिया सहित संपूर्ण हरदा जिला बना।
*भागवत का मूलपाठ कार्यक्रम*
मिली जानकारी के अनुसार हरदा जिले के ग्राम दुलिया में पारे परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत पुराण के मूलपाठ का आयोजन गत 22 दिसंबर 2023 से 29 दिसंबर 2023 तक किया गया। कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत मूल पाठ पंडित काशीनाथ पाराशर द्वारा किया गया। बड़े स्तर पर हुए इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ.अंकुर पारे एवं डॉ.अम्बर पारे ने इसे सामान्य ढंग से आयोजित कर पूर्णाहुति पर विशाल महाभोज आयोजित किया। इसमें लगभग 1800 लोगों ने भोजन-प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ प्राप्त किया।

*क्या है मूल पाठ*
इन दिनों जगह-जगह होने वाली श्रीमद भागवत कथा आयोजन की धूम है। मगर इसे जन सामान्य की भाषा में रोचक बनाने के प्रयास में मूलपाठ का मर्म सामान्यजनों तक नहीं पहुंच पाता। यह पाठ वैसे भी संस्कृत भाषा में होने से इसके गूढ़ार्थों को समझ पाना सभी के लिए मुमकिन नहीं। फिर भी देववाणी संस्कृत में आध्यात्मिक स्तर पर पाठ के अनेकानेक महत्व हैं। ज्ञानी जनों के प्रयास से ऐसे आयोजन कभी-कभार ही हो पाते। इसका हरदा जिला भी उपकारी बना।