
हरदा/ पशुपालन एवं पशुकल्याण जागरूकता अभियान अंतर्गत मंगलवार को जिला स्तरीय पशुपालन संगोष्ठी एवं पशुकल्याण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय कृषि उपज मंडी हरदा में किया गया। हरदा विधायक डॉ. आरके दोगने ने इस अवसर पर कहा कि किसान भाई खेती के साथ-साथ पशु पालन करके अपनी आय बढ़ा सकते है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत ने उपस्थित पशुपालकों को पशुपालन की उन्नत तकनीक अपनाने की सलाह दी।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा के डॉ. मुकेश बकोलिया, कृषि विभाग के सहायक संचालक डॉ. भागवत सिंह, मप्र राज्य आजीविका मिशन के प्रतिनिधि एवं पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञो द्वारा पशुपालन से संबंधित सभी विषयों पर उपयोगी जानकारियां दी गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जिले की गौशाला संचालकों, पशु सखियों, गौसेवक, प्रगतिशील पशुपालकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
*नैनो यूरिया के उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न*
नैनो यूरिया के उपयोग एवं महत्व के संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि यह प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में कृषि विभाग एवं उद्यानिकि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक आरसी जाटव ने नैनो यूरिया एवं नैनो उर्वरक का विभिन्न फसलो मे सन्तुलित उपयोग से खेती में अधिक लाभ के लिये विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ ओपी भारती ने नैनो यूरिया का संतुलित उपयोग, कम लागत एवं अधिक उत्पादन पर विस्तृत चर्चा की। केंद्र की वैज्ञानिक सुश्री जागृति बोरकर ने नैनो यूरिया आज की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
