
हरदा/ आगामी विधानसभा निर्वाचन दौरान सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की टीम लगातार नजर रखेगी। निर्वाचन प्रक्रिया दौरान सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग कर भ्रामक खबरों के सही तथ्य बताने के लिये व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार को अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम में शामिल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने बैठक में निर्देश दिये कि आज से ही सोशल मीडिया प्लेटफार्मस – फेसबुक, ट्वीटर, वाट्सअप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर हरदा जिले से संबंधित भ्रामक खबरों की सतत मॉनिटरिंग की जाए तथा कोई भी भ्रामक खबर पाये जाने पर निर्वाचन आयोग की निर्धारित मानक प्रक्रिया अनुसार उसके संबंध में वस्तु स्थिति सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की जाए ताकि नागरिकों तक सही जानकारी पहुँच सके और वे भ्रमित न हो।
