June 11, 2026 |

पांच आरोपियों को किया जिलाबदर

सीमावर्ती जिलों से भी रहेंगे बाहर

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर 5 आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किये है। आरोपी रितेश पिता राजकुमार चौहान निवासी पानतलाई थाना रहटगांव, आकाश उर्फ रिंकु पिता फूलसिंह कुचबंदिया निवासी बस स्टेण्ड के पास हरदा तथा कालू उर्फ विनोद उर्फ कृपाशंकर पिता दुर्गाप्रसाद कुचबंदिया निवासी खेड़ीपुरा हरदा को 6 माह के लिये जिला बदर करने के आदेश जारी किए। जबकि आरोपी रामजीवन पिता देवीसिंह मालवीय निवासी खमगांव थाना रहटगांव तथा तेजा ओझा पिता गुल्लू ओझा निवासी वार्ड क्र. 1 लाईन पार टिमरनी को 3 माह के लिये जिला बदर किया गया है। इस अवधि में आरोपी हरदा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों नर्मदापुरम, देवास, खंडवा, सीहोर और बैतूल जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेगा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.