June 11, 2026 |

आरोपी के घर का अतिक्रमण तोड़ा

दुष्कर्म पीड़िता के सुसाइड से नाराज था शहर

Hriday Bhoomi 24

हरदा। प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने के मामले में प्रशासन ने सुबह तड़के बुल्डोजर से आरोपी के घर के अतिक्रमण तोड़ दिया। ज्ञात हो कि मामले में पीड़िता ने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। इससे शहर में आक्रोश भड़क गया।

सर्व हिंदू समाज के आव्हान पर घटना के विरोध में बाजार बंद रहा। इसे देखते हुए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की।

इस दौरान नगरपालिका, राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम दल-बल ने ड्रोन कैमरों से आसपास की निगरानी कर अतिक्रमण में आए आरोपी के घर का छज्जा और ओटला तोड़ा। कार्रवाई दौरान सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, टिमरनी, पुलिस लाइन और बैतूल जिले का पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने आंदोलनरत सर्व हिंदू समाज को आश्वस्त किया कि मामले में पीड़ितों के बयान के आधार पर आरोपी बढ़ाने, जांच के लिए एसआईटी गठन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.