June 11, 2026 |

गरबा उत्सव में बालिकाओं ने दिया मतदान का संदेश

सभी नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग करें, ली शपथ

Hriday Bhoomi 24

हरदा। चुनावी साल में मनाए जा रहे नवरात्र पर्व दौरान स्थानीय बादर विहार कॉलोनी में श्री भैरवबाबा गरबा उत्सव समिति की बालिकाओं ने गरबा उत्सव में मतदान का संदेश देकर नागरिकों को निष्पक्ष मतदान की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के आयोजक राम नेमा ने बताया कि 3 दिवसीय गरबा उत्सव के समापन दौरान गरबा करने वाली बालिकाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। गरबा कर रही आस्था नेमा, निशा शर्मा ने बताया कि वे पहली बार अपने मत का उपयोग करेंगी। उन्होंने कहा चुनाव का उत्सव 5 साल में एक बार आता है। इसमें सभी को अपने मत का उपयोग करना चाहिए। इस दौरान उपस्थित महिलाओं बालिकाओं ने मिलकर मतदान करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में गरबा करने वाली वंशिका बादर, निशा शर्मा, मंजुला नेमा, पूजा शर्मा, पलक शर्मा, जानवी सोलंकी, स्नेहा सहित अन्य बालिकाओं का समिति द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.