भोपाल। पं. दीनदयाल उपाध्याय परिसर से आज भारतीय जनता पार्टी की पांचवीं सूची जारी की गई है। इसमें 50 वें नंबर पर हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक कुं. संजय शाह का नाम शामिल है। इस बार पार्टी की जारी चार सूचियों में उनका नाम न आने से तमाम अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। मगर पांचवी सूची में नाम आने से उन्होंने ऐसी तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

ज्ञात हो रहे कि मकड़ाई घराने के संजय शाह पिछली तीन पारियों से लगातार इस सीट पर विजयी हुए हैं। पहली बार इन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ‘पतंग’ चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था और त्रिकोणीय मुकाबले में काफी कुछ अच्छे मतों के अंतर से जीत हासिल की थी इस बार वे चौथी बार इस सीट पर किला लड़ेंगे। देखिए भाजपा की पूरी लिस्ट –






